दिनेश विजान की अगली फिल्म में भगवान परशुराम का रोल निभाएंगे विक्की कौशल

ऐक्टर विक्की कौशल दिनेश विजान की आगामी फिल्म 'महावतार' में भगवान चिरंजीवी परशुराम का किरदार निभाते नज़र आएंगे। विक्की और मैडडॉक फिल्म्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर व पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें विक्की भगवान परशुराम के लुक में नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि डायरेक्टर अमर कौशिक फिल्म का निर्देशन करेंगे।