दीपिंदर गोयल ने ज़ोमैटो की पैरेंट कंपनी Eternal के CEO पद से दिया इस्तीफा
बिलियनेयर दीपिंदर गोयल ने ज़ोमैटो और ब्लिंकिट की पेरेंट कंपनी इटरनल के सीईओ पद से इस्तीफा देने का एलान किया है। शेयरधारकों को लिखे पत्र में गोयल ने बताया कि अलबिंदर ढींडसा ग्रुप के नए सीईओ का पद संभालेंगे जबकि वह बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में वाइस चेयरमैन की ज़िम्मेदारी निभाएंगे। हालांकि, यह बदलाव शेयरहोल्डर्स की मंज़ूरी पर निर्भर होगा।