inshorts

दीपावली को UNESCO ने अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर किया घोषित

यूनेस्को ने भारत के प्रमुख पर्व दीपावली को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया है। दिल्ली में लाल किले पर आयोजित यूनेस्को की एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया। यह पहली बार है कि भारत अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) के संरक्षण के लिए अंतर-सरकारी समिति के सत्र की मेज़बानी कर रहा है।