रूस की रहने वाली कोको नाम की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचीं जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में कोको सिर पर दुपट्टा ओढ़कर मंदिर के अंदर जाती दिख रही हैं। वहीं, कोको वीडियो में अपनी यात्रा के बारे में हिंदी में बात करती दिख रही हैं।