दोपहिया वाहनों के लिए ABS अनिवार्य होने से कितनी बढ़ सकती हैं मोटरसाइकल व स्कूटरों की कीमतें?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी नए दोपहिया वाहनों के लिए सेफ्टी फीचर एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम्स (एबीएस) अनिवार्य होने से बजट मोटरसाइकल व स्कूटरों की कीमतों में ₹1,500-3,000 जबकि वार्षिक मुद्रास्फीति समायोजन के साथ कुल कीमतों में ₹6,000 तक की वृद्धि हो सकती है। ऐसी खबरें हैं कि सरकार दोपहिया वाहनों के लिए एबीएस अनिवार्य करेगी जो जनवरी 2026 से लागू होगा।