दोबारा रिलीज़ हुई 'रांझणा' में बदल गया क्लाइमैक्स, 'कुंदन' के ज़िंदा होने पर छिड़ा विवाद

2013 में आई फिल्म 'रांझणा' दोबारा 12 साल बाद थिएटरों में रिलीज़ की गई है लेकिन इस बार इसका क्लाइमैक्स एआई के ज़रिए बदल दिया गया है जिसपर विवाद छिड़ गया है। री-रिलीज़ हुई 'रांझणा' में ऐक्टर धनुष का किरदार 'कुंदन' फिल्म के अंत में ज़िंदा हो जाता है। इसकी क्लिप वायरल होने पर यूज़र्स मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।