दुबई के चक्कर और सेम कपड़े...कैसे पकड़ी गई सोना तस्करी करते IPS अफसर की ऐक्ट्रेस बेटी रान्या?

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की ऐक्ट्रेस बेटी रान्या को तकरीबन 15-किलोग्राम सोने की तस्करी को लेकर गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रान्या 15 दिनों में 4 बार दुबई गई थीं और वह हर यात्रा के दौरान सेम कपड़ों में दिखीं जिससे जांच एजेंसियों को उनपर शक हुआ। गहन जांच-पड़ताल के बाद सोने की तस्करी का खुलासा हुआ।