दुबई में तेजस फाइटर जेट क्रैश के बाद 4% तक लुढ़के HAL के शेयर

दुबई एयर शो में 21-नवंबर को तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने के बाद सोमवार सुबह ट्रेडिंग में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के शेयर करीब 4% तक गिर गए। स्टॉक ₹4,425 के भाव पर खुला जो पिछले 10 हफ्तों का सबसे निचला स्तर रहा। विश्लेषकों के मुताबिक, हादसे से कंपनी के लंबी अवधि के ऑर्डर बुक पर असर नहीं पड़ेगा।