दुबई में रेसिंग कार प्रैक्टिस के दौरान ऐक्टर अजीत का हुआ ऐक्सिडेंट, नहीं आई चोट
तमिल ऐक्टर अजीत कुमार का दुबई में रेसिंग कार की प्रैक्टिस के दौरान ऐक्सिडेंट हो गया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में अजीत को कोई चोट नहीं आई है और वह सुरक्षित हैं। अजीत ने हाल ही में अपनी रेसिंग टीम की घोषणा की थी और वह बतौर रेसर 24H दुबई रेस में भाग ले रहे हैं।