दंभ-घमंड-अंहकार का नाश कभी-कभी वक्त से पहले भी हो जाता है: अखिलेश ने बिना नाम लिए कसा तंज़
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने X हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दिल्ली में शॉट सर्किट के चलते एक रावण का पुतला समय से पहले ही जलता हुआ दिख रहा है। अखिलेश ने बिना नाम लिए सरकार पर तंज़ कसते हुए कहा, "दंभ-घमंड-अंहकार का नाश कभी-कभी वक्त से पहले भी हो जाता है।"