बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रगान के दौरान साथ खड़े अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार को हाथ लगाकर हंसने व बातचीत करने के वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।" राबड़ी ने कहा, "उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है तो अपने बेटे (निशांत) को सीएम बना दें।"