दीया मिर्ज़ा के पटाखे वाले वीडियो हटाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है
बॉम्बे हाईकोर्ट ने उस वीडियो को लेकर बीजेपी नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों की आलोचना की है, जिसमें अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न जलाने की अपील की थी। कोर्ट ने डिलिटेड वीडियो बहाल करने का निर्देश देते हुए कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। बकौल कोर्ट, पर्यावरण के मुद्दे को 'कोई दूसरा रंग' ना दें।