'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
बॉलीवुड फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें आर. माधवन संग फिल्म के खास सीन और शूटिंग की झलकियां हैं। उन्होंने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया और बताया कि फिल्म से जुड़ी यादें आज भी उनके लिए बेहद खास हैं।