ऐक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा ने फेमिना मिस इंडिया 2000 इवेंट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फेमिना मिस इंडिया-2000 में दीया को मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का ताज पहनाया गया था। एक तस्वीर में दीया अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता, सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के साथ हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में वह शाहरुख खान के साथ हैं।