प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉरीशस के दौरे के बीच उनकी 27 साल पहले की इस द्वीपीय देश की यात्रा की तस्वीरें सामने आई हैं। 1998 में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर 'अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन' को संबोधित करने के लिए मॉरीशस का दौरा किया था। गौरतलब है, प्रधानमंत्री 2 दिवसीय दौरे पर आज (मंगलवार) मॉरीशस पहुंचे हैं।