कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने उन पर और उनकी पत्नी एलिज़ाबेथ पर बीजेपी द्वारा 'पाकिस्तान से संबंध' होने के लगाए गए आरोपों पर कहा है, "बीजेपी ने मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए हद दर्जे का कदम उठाया है।" उन्होंने कहा, "उनके आरोप दुर्भावनापूर्ण और निराधार हैं। मैं उचित कानूनी कार्रवाई करूंगा।"