दुर्लभ फिलिपिनो मोतियों से सजा है मिस यूनिवर्स 2024 का ताज, सामने आई तस्वीर

73वीं मिस यूनिवर्स के लिए बने ताज को फिलिपिन्स के दुर्लभ मोतियों 'गोल्डन साउथ सी पर्ल' से सजाया गया है। पैजेंट के ज्वेलरी पार्टनर 'ज्वेलमर' के इंस्टाग्राम पेज पर इसका वीडियो शेयर हुआ है। कैप्शन में लिखा है, "प्रकाश और आशा की किरण के रूप में यह ताज उस महिला पर सजेगा जो...आने वाली पीढ़ियों के अनगिनत सपनों का मार्गदर्शन...करेगी।"