दिल्ली के बुराड़ी में 20 वर्षीय महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रमोद सिंह ने महिला को छुआ, जिसका उसने विरोध किया। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने उस पर कई वार किए। 8 नवंबर को महिला का शव मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।