मशीन बताएगी वाहन की फिटनेस, दिल्ली के बुराड़ी में शुरू हुआ हाईटेक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को बुराड़ी में 5-लेन ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) का उद्घाटन किया। यहां सालाना 1 लाख वाहनों की फिटनेस जांच होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नंद नगरी, तेखंड और बुराड़ी ATS मिलाकर दिल्ली की कुल वाहन टेस्टिंग क्षमता 2.5 लाख+ हो गई है। वहीं, PUC केंद्रों की निगरानी भी 1 अक्टूबर से सख्त की जाएगी।

Load More