inshorts

दिल्ली में बहन से दोस्ती को लेकर विवाद, रंजिश में 17 साल के नौशाद की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के शकूरपुर गांव में 26 नवंबर को 17 वर्षीय नौशाद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की नौशाद की एक बहन से दोस्ती को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। हत्याकांड में पुलिस ने 21 वर्षीय अतीकुर रहमान समेत 3 आरोपियों को पकड़ा है जिनमें 2 आरोपी नाबालिग हैं।