दिल्ली में ₹9.9 करोड़ के सोना तस्करी मामले में 8 आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत
दिल्ली की एक अदालत ने ₹9.9 करोड़ के 6 किलोग्राम से अधिक सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार 8 आरोपियों को जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि सीमा शुल्क विभाग आरोपियों को हिरासत में रखने के लिए कोई विशिष्ट कारण नहीं बता सका। सीमा शुल्क विभाग ने 22 सितंबर को उन्हें गिरफ्तार किया था।