दिल्ली CM की शपथ के दौरान मंच पर खाली कुर्सी ने खींचा ध्यान, आतिशी के लिए लगाई गई थी
दिल्ली में गुरुवार को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मेहमानों से खचाखच भरे रामलीला मैदान में एक खाली कुर्सी ने सभी का ध्यान खींचा। बकौल रिपोर्ट्स, कुर्सी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के लिए लगाई गई थी लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। गौरतलब है कि रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।