दिल्ली CM रेखा गुप्ता और अरविंद केजरीवाल को मिला SIR नोटिस
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल व उनके परिवार के 4 सदस्यों को चुनाव आयोग ने एसआईआर नोटिस भेजा है। आयोग के अनुसार, सीएम गुप्ता को भेजा गया नोटिस सत्यापन प्रक्रिया का हिस्सा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता, बेटे पुलकित और माता-पिता गोबिंद राम केजरीवाल व गीता देवी को नोटिस दिए गए हैं।