दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में जनवरी-2020 से जुलाई-2026 तक फेफड़ों के कैंसर के 6,581 मामले सामने आए। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, चार अस्पतालों में इस बीमारी से 913 मरीज़ों की मौत हुई, यानी हर तीन दिन में एक मरीज़ की जान गई। एम्स में सर्वाधिक 4,860 मामले दर्ज हुए। डॉक्टरों ने प्रदूषण, धूम्रपान और आनुवंशिक बदलाव को जोखिम कारक बताया।