दिल्ली की 'आप' सरकार ने बढ़ाईं न्यूनतम मज़दूरी दरें
दिल्ली की 'आप' सरकार ने अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मज़दूरी दरें बढ़ा दी हैं। अकुशल मज़दूर के लिए न्यूनतम मज़दूरी दर ₹17,494/माह से ₹18,066/माह, अर्धकुशल मज़दूर के लिए ₹19,279/माह से ₹19,929/माह और कुशल मज़दूर के लिए ₹21,215/माह से ₹21,917/माह कर दी गई है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "दिल्ली में न्यूनतम मज़दूरी दर देश में सर्वाधिक है।"