दिल्ली में बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक गुरुवार को हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "पहली बैठक में हमने दो एजेंडों पर चर्चा की और उन्हें मंज़ूरी दी।" मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू होगी व कैग की 14 लंबित रिपोर्ट्स को पहले विधानसभा सत्र में पटल पर रखा जाएगा।