दिल्ली के अशोक विहार में चला बुलडोज़र, 200+ झुग्गियों को किया गया ध्वस्त

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने सोमवार को अशोक विहार के जेलरवाला बाग में 200+ झुग्गियों को बुलडोज़र से गिरा दिया। इससे पहले डीडीए ने इसी जगह पर 1,600 से अधिक झुग्गियों को गिराया था और लोगों को पक्के घरों में शिफ्ट किया था। हालांकि, कुछ लोगों ने कोर्ट से स्टे लिया था जिसके बाद बाकी झुग्गियों पर बुलडोज़र चलाया गया।

Load More