दिल्ली की इन सीटों पर 'आप' की हार की वजह बनी कांग्रेस

दिल्ली विधानसभा की 14 सीटों पर कांग्रेस, 'आप' की हार का कारण बनीं। इन सीटों पर बीजेपी की जीत का अंतर कांग्रेस के वोटों से कम है। ये सीटें तिमारपुर, बादली, नांगलोई जाट, मादीपुर, राजेंद्र नगर, नई दिल्ली, जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, मालवीय नगर, महरौली, छतरपुर, संगम विहार, ग्रेटर कैलाश, त्रिलोकपुरी हैं। 'आप' ने 22 सीटों पर जीत हासिल की है।