दिल्ली की जंगपुरा सीट से चुनाव हारे पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से 'आप' प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। पूर्व उप-मुख्यमंत्री सिसोदिया ने अपनी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा, "लगभग 600 वोट से पीछे रह गए।" उन्होंने जंगपुरा से बीजेपी के प्रत्याशी तरविन्दर सिंह मारवाह को जीत की बधाई भी दी।