दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है, "दिल्ली का जनादेश हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं।" उन्होंने कहा, "प्रदूषण, महंगाई व भ्रष्टाचार के विरुद्ध और दिल्ली की प्रगति व दिल्लीवासियों के अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी।" दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई है।