केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के चुनावी नतीजों पर कहा है, "दिल्ली के दिल में मोदी...दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के 'शीशमहल' को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी...दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है।"