दिल्ली की नई नवेली सीएम रेखा गुप्ता जब बनी थीं नई नवेली दुल्हन, शादी की तस्वीर हुई वायरल

सोशल मीडिया पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की शादी की तस्वीर वायरल हो रही है। रेखा गुप्ता की शादी 28 जून 1998 को मनीष गुप्ता से हुई थी जो कोटक लाइफ इंश्योरेंस में एजेंसी असोसिएट हैं व निकुंज एंटरप्राइज़ेज़ के नाम से बिज़नेस भी चलाते हैं। गौरतलब है, रेखा गुप्ता ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।