असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के नव-निर्वाचित 70 विधायकों में से 31 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 16 बीजेपी के हैं और बाकी 15 विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। इन नव-निर्वाचित विधायकों में से 17 पर हत्या के प्रयास और महिलाओं के खिलाफ अपराध सहित गंभीर आरोप हैं।