दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता के साथ ये 6 मंत्री भी आज लेंगे शपथ, सामने आई सूची

रेखा गुप्ता आज दोपहर को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। दिल्ली कैबिनेट के संभावित मंत्री प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह हो सकते हैं और ये सभी आज ही शपथ लेंगे। वहीं, दिल्ली विधानसभा के अगले स्पीकर विजेंद्र गुप्ता होंगे जो रोहिणी से विधायक हैं।