दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को मंत्री पद व 'आप' से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा कि शीशमहल जैसे शर्मनाक विवाद हैं जो सभी को संदेह में डाल रहे हैं। बकौल गहलोत, अगर दिल्ली सरकार केंद्र से लड़ती रहेगी तो दिल्ली का विकास नहीं हो सकता।