दिल्ली के मंत्रियों में से चुनाव में कौन हारा और कौन जीता?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी जीत गई हैं जबकि नई दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। दिल्ली के 4 मंत्रियों में से गोपाल राय (बाबरपुर), इमरान हुसैन (बल्लीमारान) और मुकेश कुमार अहलावत (सुल्तानपुर माजरा) ने जीत हासिल की है जबकि सौरभ भारद्वाज (ग्रेटर कैलाश) इकलौते मंत्री हैं जिनकी हार हुई है।