दिल्ली की सीएम का सामान उनके आधिकारिक आवास से निकाला गया बाहर, बंगला किया गया सील
दिल्ली के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को सील कर दिया गया है। समाचार एजेंसी 'एएनआई' ने दिल्ली सीएमओ के हवाले से बताया है कि उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी का सारा सामान मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकलवा दिया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री आतिशी इसमें शिफ्ट हुई थींं।