दिल्ली कैबिनेट की बैठक में लिए गए 3 बड़े फैसले, ओलंपिक गोल्ड लाने पर मिलेंगे ₹7 करोड़

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में तीन अहम फैसले लिए। सरकार ओलंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल लाने पर ₹7 करोड़, सिल्वर के लिए ₹5 करोड़ और ब्रॉन्ज के लिए ₹3 करोड़ देगी। वहीं, 10वीं पास करीब 1200-बच्चों को मेरिट के आधार पर लैपटॉप दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों में आईसीटी लैब स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।