दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के दिन बुधवार को दिल्ली बीजेपी ने X पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "शाहदरा विधानसभा में कलंदर कॉलोनी में अरविंद केजरीवाल के गुंडों ने बीजेपी के कार्यकर्ता की झुग्गी जला दी।" वीडियो में जली हुई झुग्गी दिख रही है। बीजेपी के कार्यकर्ता ने 'आप' कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।