बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ट्रोल करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने उनके नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनाव व कई लोकसभा चुनावों में 'शून्य सीट का रिकॉर्ड' बनाया है। हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कोई सीट नहीं जीतने को लेकर उन्होंने कहा, "राहुल जी, ज़ीरो चेक कर लीजिए।"