दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। एबीपी न्यूज़ के अनुसार, 70 में 42 सीटों पर बीजेपी और 26 सीटों पर 'आप' आगे चल रही है। वहीं, रुझानों में कांग्रेस 1 सीट पर आगे है। 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर पीछे चल रहे हैं।