दिल्ली चुनाव के सबसे अमीर व सबसे गरीब प्रत्याशियों का कैसा रहा प्रदर्शन?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के सबसे अमीर प्रत्याशी करनैल सिंह ने शकूर बस्ती सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता है। करनैल सिंह ने चुनावी हलफनामे में ₹227 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। वहीं, दिल्ली चुनाव के सबसे गरीब प्रत्याशी रजिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के रजिंदर सिंह मोती नगर सीट से मैदान में थे।