दिल्ली विधानसभा चुनाव में एआईयूडीएफ चीफ बदरुद्दीन अजमल ने 'आप' को समर्थन देने का एलान किया है। उन्होंने कहा, "अपने सेक्युलर वोटों को न बंटने दें और न बांटने दें...सारे वोट 'आप' को दीजिए।" बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "अजमल की पार्टी बांग्लादेशी घुसपैठियों की समर्थक पार्टी मानी जाती है...पर्दे के पीछे का खेल सामने आ गया है।"