कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' की हार पर कहा है, "दिल्ली (जनता) ने किसी को हराया नहीं बल्कि ('आप' संयोजक) अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के पद से हटाया है। दीक्षित ने कहा, "अगर 'आप' और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ते तो नतीजे और भी बुरे होते। 10 पार्टियां भी उनके साथ लड़तीं तो भी केजरीवाल हारते।"