दिल्ली चुनाव में BJP की बढ़त के बीच नाचते व जश्न मनाते दिखे 'आप' कार्यकर्ता

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) के पिछड़ने के बीच दिल्ली स्थित 'आप' के कार्यालय में नाचते व जश्न मनाते पार्टी कार्यकर्ताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं, बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।