नई दिल्ली सीट से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने वाले दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल पंकज शर्मा को 9 वोट मिले हैं और वह 23 उम्मीदवारों में 18वें नंबर पर रहे। इस सीट पर बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने 'आप' के अरविंद केजरीवाल को 4,089 वोटों से हराया है। पंकज ने कहा था कि वह चुनाव हारने पर ड्यूटी पर लौट जाएंगे।