दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में हुआ PM मोदी का भव्य स्वागत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। वीडियो में 'मोदी-मोदी' के नारे सुनाई दे रहे हैं। पीएम यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। बीजेपी अभी तक 70 में से 47 सीटें जीत चुकी है और 1 पर आगे चल रही है।