विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल मंगलवार को विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर स्थित ध्यान केंद्र में जाएंगे। केजरीवाल इससे पहले धर्मकोट, नागपुर और बेंगलुरु समेत कई विपश्यना केंद्रों में जा चुके हैं। विपश्यना एक प्राचीन ध्यान तकनीक है जिसे गौतम बुद्ध ने विकसित किया था।