दिल्ली चुनाव में मुस्लिम बहुल सीटों पर कैसा रहा परिणाम?

दिल्ली की सीलमपुर, मुस्तफाबाद, ओखला, चांदनी चौक, बल्लीमारान और सीमापुरी विधानसभा सीटों में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें सीलमपुर से 'आप' के चौधरी ज़ुबैर अहमद, बल्लीमारान से 'आप' के इमरान हुसैन, ओखला से 'आप' के अमानतुल्लाह खान, चांदनी चौक से 'आप' के पुनरदीप सिंह साहनी और मुस्तफाबाद से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट जीते हैं।