दिल्ली चुनाव से पहले अग्रवाल समाज ने की केजरीवाल से मुलाकात, समर्थन देने का किया एलान
दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच अग्रवाल समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान केजरीवाल ने अग्रवाल समाज को भरोसा दिया कि अगर उनकी सरकार फिर दिल्ली में बनी तो समाज का विशेष ख्याल रखा जाएगा। वहीं, अग्रवाल समाज ने भी 'आप' को समर्थन देने का एलान किया है।